📅 Published on: May 23, 2024
kapilvastupost
शोहरतगढ़। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र क्षेत्र के परसोहिया गांव के बगल बह रही बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से एक युवक नदी में डूब गया जबकि दो को ग्रामीणों ने बचा लिया। डूबे युवक की गोताखोर तलाश करते रहे पर पता नहीं चल सका।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के करौंदा गांव के खुर्शीद (18) पुत्र मो.उमर, वरा (16) पुत्र मो.मुकीम, सहजाद (14) पुत्र रमजान ये तीनों लोग अपने गांव से एक किमी दूर परसोहिया गांव के बगल बह रही बूढ़ी राप्ती नदी में बुधवार को दिन में दो बजे के करीब नहा रहे थे। नहाते समय तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
इनको डूबते देख आसपास के लोग दौड़ पड़े और दो लोगों को बचा लिया जबकि खुर्शीद डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कर दी पर अब तक पता नहीं चला। वहीं खुर्शीद के परिवार में अपने बेटे की राह देख रहा है घटना से आस पास के गाँव में चर्चा का विषय बना हुवा है |