📅 Published on: May 26, 2024
शोहरतगढ़ – बानगंगा नदी में शनिवार की शाम नहाने गया एक छात्र गहरे पानी में चले जाने से डूब गया।
शोहरतगढ़ क्षेत्र के बानगंगा नदी बैराज के पास स्नान करने गए शिवपति इण्टर कॉलेज शोहरतगढ़ में पढ़ाई करने वाला कक्षा नौ का छात्र खलील अंसारी (14) पुत्र सईद गहरे पानी में डूब गया।
साथ में नहा रहे अन्य दोस्तों ने किशोर के डूबने पर शोर मचाया लेकिन वे बचा नहीं सके। लोगों का कहना है कि साथ में नहा रहे तीन दोस्त तो बाहर आ गए लेकिन एक गहरे पानी में चले जाने से बाहर नहीं आ सका।
डूबा हुआ किशोर क्षेत्र के ही गोल्हौरा का रहने वाला है। दोस्तों ने इसकी सूचना उसके घर वालों को दे दी है। आसपास के ग्रामीण व गोताखोर किशोर की खोजबीन में लगे हुए हैं।