सिद्धार्थ नगर – लू लगने से एक व्यक्ति को मौत

Kapilvastupost

सिद्दार्थनगर गोल्हौरा : थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरी निवासी शालिक राम 56 वर्षीय की शनिवार को लू लगने से मौत हो गई , परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मृतक शालिक राम कही काम से बाहर गए हुए थे , जब वह दोपहर को घर पहुंचे तो उनका तबियत कुछ खराब लगने लगा उन्होंने कहा की शरबत पिला दो , घर वालो ने उन्हें नीबू नमक चीनी पानी का घोल बना कर पिलाया लेकिन हालात ज्यों की त्यों बनी रही , हालात को बिगड़ता देख देर शाम परिजनों ने क्षेत्र के ही एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां स्थिति नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल जाने के लिए कहा जिला अस्पताल ले जाते से रास्ते में उनकी मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया ।

पेशे से शालिक राम इंजन बनाने का काम करते थे बताया जा रहा है की मृतक के पास तीन बच्चे और चार बच्चियों थीं जिसमे दो बच्चो व दो बच्चियों की शादी हो चुकी थी , एक बच्चे और दो बच्चियों बृजेश 22, सुधा 18, बेबी 16 की शादी करना बाकी है।