इटवा – संग्रामपुर चौराहे पर लाखों की चोरी

Kapilvastupost

सिद्दार्थनगर इटवा थाना क्षेत्र के संग्रामपुर चौराहा पर एक मकान जिसमे सिर्फ किरायेदार रहते हैं । बाहर लोहे का गेट लगा हुआ है। अंदर एक कमरे में संग्रामपुर /तकिया सेंटर पर तैनात एएनएम विजय विजयलक्ष्मी और सामने दूसरे कमरे में वही संग्रामपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत अध्यापक जय प्रकाश जो बुलंद शहर के निवासी हैं ।स्कूल बंद होने के कारण कमरे में ताला लगा कर अध्यापक जय प्रकाश अपने गांव चले गए है ।

और एएनएम विजयलक्ष्मी आपने कमरे में ताला लगा कर साम को अपने स्टाफ के यहां परसा चौराहे पर चली गई थी ।

शुबह लौटी तो देखा की मकान के बाहर लगे मैन गेट का ताला टूटा हुआ था।अंदर जाने पर देखा की उनके कमरे के खिड़की का लगा ग्रिल उखड़ा हुआ है। और अंदर रखा सब सामान बिखरा हुआ है।

वही अध्यापक जय प्रकाश के कमरे का ताला टूटा हुआ और कमरे का सब सामान बिखरा हुआ है ।

विजय लक्ष्मी के मुताबिक कमरे के टैंकर में रखा जेवरात जिसमे एक मंगलसूत्र ,एक झाला ,एक नथिया चैन सहित ,दो जोड़ी पायल ,एक सोने का माला जिसमे इंग्लिश में VL लिखा था ,एक कांच का गुल्लक जिसमे 9हजार रूपए था और एक मिट्टी का गुल्लक जो सिक्के से भरा था और एक ट्राली बैग गायब है ।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो ने इटवा थाने पर और डायल 100पर सूचना दी ,अध्यापक जय प्रकाश को भी सूचना दे दे गई है।