सिद्धार्थ नगर – डुमरियागंज लोकसभा सीट पर जगदम्बिका पाल को कड़ी टक्कर देते दिख रहे कुशल तिवारी चुनाव में ब स पा का वोट गायब चौधरी अमरसिंह 50 हजार का आंकड़ा पार कर पाएंगे – देखें रिपोर्ट

25 मई को हुवे मतदान में लगभग 10 लाख वोट पड़े थे 14 राउंड कि गिनती तक [एक बजकर पचपन मिनट तक ] लगभग 4 लाख 55 हजार वोटों कि गिनती हो चुकी है |

बहुजन समाज पार्टी का वोट उसके पार्टी प्रत्याशी को नहीं मिल रहा है तो ब स पा का वोट  गया कहाँ क्या बी जे पी में जुड़ रहा है या समज्वादी पार्टी में जुड़ रहा है !

kapilvastupost

सिद्धार्थ नगर जनपद की  डुमरियागंज लोकसभा  सीट पर छठे चरण में 25 मई को  मतदान हुवे थे | आज चार जून को वोटों कि गिनती जारी है समाचार लिखे जाने तक 13 वें राउंड तक भारतीय जनता पार्टी के जगदम्बिका पाल 189421  वोट पाकर लगभग 13 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं |

वहीं इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ़ कुशल तिवारी 176381 वोट पाकर दुसरे नंबर पर बने हुवे हैं अभी तक के राउंड में दोनों प्रत्याशियों के बीच 10 से 15 हजार का अंतर बना हुवा है |

आजाद समाज पार्टी के चौधरी अमर सिंह 35493  मत प्राप्त कर चुके हैं|

बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी नदीम मिर्ज़ा 13844 वोट अभी तक प्राप्त कर चुके हैं |

इस चुनाव में ब स पा का वोट बैंक दिख नहीं रहा है पार्टी का जनाधार लगातार गिर रहा है ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी हो गया है कि bsp का वोट अगर पार्टी के प्रत्यशी को नहीं मिल रहा है तो जा कहाँ रहा है यह बड़ा सवाल है |

राजनितिक अटकलों की बात करें तो मतदान से पहले ही आजाद समाज पार्टी के चौधरी अमरसिंह के लिए 50 हजार वोटों कि लक्ष्मण रेखा खींची गयी थी जिसे वह पार करते हुवे नहीं दिख रहे हैं |