डुमरियागंज लोकसभा सीट से भा ज पा सांसद जगदम्बिका पाल ने मारी हैट्रिक इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कुशल तिवारी को 44 हजार वोटो से हराया

nizam ansari

लोकसभा चुनाव 2024 में डुमरियागंज सीट से भा ज पा प्रत्याशी जगदम्बिका पाल ने तीसरी बार जीत दर्ज इतिहास बना दिया है | उन्होंने अपने निकटतम प्रत्याशी पूर्व सांसद भीषम शंकर उर्फ़ कुशल तिवारी को भरी मतों से हराया |

हालाँकि विकास कार्यों , कम आमदनी , बढती मंहगाई , बेरोजगारी , भरष्टाचार को लेकर पूरे देश में बी जे पी के खिलाफ एंटी इन्कोम्बेसी देखी जा रही थी बावजूद इसके डुमरियागंज लोकसभा सीट से जगदम्बिका पाल ने हैट्रिक मार कर इतिहास बना दिया |

सांसद के हैट्रिक जीत पर भा ज पा जिलाध्यक्ष कन्हैय्या पासवान , डॉ चंद्रेश उपाध्याय , शोहरतगढ़ नगर पंचायत प्रतिनधि रवि अग्रवाल ,बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि , इटवा नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जैसवाल , बिस्कोहर नगर पंचायत अध्यक्ष , उसका नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत जैसवाल सहित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी ख़ुशी व्याप्त है |

कुल 36 राउंड की गिनती के दौरान 14 वें राउंड तक पाल लगभग 12 हजार मतों से आगे रहे 15 वें राउंड के बाद से हर राउंड में 2 हजार से 4 हजार वोट पाल कि तरफ बढ़ते गए |

20 वें राउंड तक बीस हजार वोटों कि बढ़त बनाते हुवे 28 वें राउंड तक 32 हजार से बढ़ते हुवे आखिरी राउंड तक 43862 मतों के भारी अंतर से हराकर एक बार फिर अपनी सियासत को धार दिया |

चुनाव सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए कृपया निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें |