📅 Published on: July 8, 2024
Nizam Ansari
सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 द्वारा मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार के साथ तहसील इटवा के अंतर्गत बूढी़ राप्ती नदी के परसोहन घाट बांध का निरिक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान डी एम डॉ राजागणपति आर0 ने उपजिलाधिकारी इटवा को निर्देश दिया। कि अगर जिन गाँवो मे पानी का स्तर बढ़ जाए तो उन गांव के लोगो को निकालकर स्कूल व पंचायत भवन मे रहने की व्यवस्था कराने एवं उनके लिए खाने एवं पीने हेतु पानी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
इसके साथ ही गौशाला से गौवंश को भी न सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने हेतु निर्देश दिया। जिलाधिकारी डॉ राजागणपति आर0 ने परसोहन घाट पर हुए रैन कट को ठीक कराने हेतु अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड को निर्देश दिया।