📅 Published on: July 9, 2024
Kapilvastupost
भ्रष्टाचार को लेकर योगी सरकार जीरो टारलेंस की बात करती है लेकिन सिद्धार्थनगर जिले में यह नीति लागू नहीं होती है यहां के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी मिलकर उनकी साख पर बट्टा लगाते नजर आ रहे हैं।
मामला नगर पंचायत बढ़नी चाफा के वार्ड नं 1 महाऋषि बाल्मीकि नगर सेकुई ताज का है जहां पर नियम के विरुद्ध अपात्र लोगों को प्रधानमंत्री नगर आवास दिया गया इसकी शिकायत ग्रामीण ने जिम्मेदार अधिकारियों और मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस के मध्यम से शिकायत कर बताया कि इनका पहले से ही नगर पंचायत में मकान मौजूद है नगरपंचयर अध्यक्ष अपने चहेतों को शहरी आवास योजना के तहत इन्हें आवास दे दिया गया ये आवास लाभार्थियों द्वारा नगर पंचायत में ना बनवाकर बगल के ग्रामसभा बायताल में बनाया है ।
मामला जब मीडिया में आया तो आनन फानन में जिले के जिम्मेदार अधिकारियों ने मामले को दबाने के लिए जो शीलापठ लगी थी उसको तुड़वा दिया और जांच अधिकारी ने खानापूरी करते हुए बिना शिकायतकर्ता का बयान लिए ही रिपोर्ट लगा दी की व्यवस्था विवाद को लेकर इन लोगों ने गांव के बाहर दूसरी जगह मकान बना लिया और मामले को रफा दफा कर दिया।
वही इस मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने बताया कि हमारे वार्ड के कुछ लोग गलत तरीके से प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना का लाभ लेकर ग्राम पंचायत बायताल में आवास बना लिया मैंने इसकी शिकायत की थी अधिकारी आए थे मुझे जानकारी भी नहीं मिली और जो शिलापट लगा था उसे भी तुड़वाकर चले गए ।
मैं चाहता हूं की जिन्होंने यह काम किया है उसके ऊपर भी कार्रवाई हो इस मामले को लेकर जिला अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी अब मामला मेरे संज्ञान में आया है मैं इसकी जांच कराऊंगा दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी जो लोग रफा दफा करने में लगे हैं उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।
बाईट-1,,,मंसूर अली,,, शिकायतकर्ता।
बाईट-2 राजागणपति आर ,,,,जिला अधिकारी सिद्धार्थनगर