सिद्धार्थ नगर – सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले में शहीद सेना के 05 वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए कांग्रेसियों ने सिद्धार्थ चौक पर मोमबत्ती जलाकर दी श्रधांजलि

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर 09 जुलाई / जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सुरक्षा बलों पर हुए आतंकी हमले में शहीद सेना के 05 वीर जवानों की आत्मा की शांति हेतु आज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देर शाम जिला मुख्यालय के सिद्धार्थ चौक पर मोमबत्ती जलाकर उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी की जिला उपाध्यक्ष रंजना मिश्रा ने कहा कि जम्मू कश्मीर के कठुआ में आतंकी हमले में शहीद सेना के वीर जवानों के परिजनों के साथ पूरा देश खड़ा है । मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी वीर शहीदों को नमन है।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार गुड्डू ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि सभी शहीद जवानों के परिजनों को केन्द्र सरकार तत्काल दो करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराये। और देश से आतंकवाद समाप्त करने के लिए ठोस पहल करे ।

इस अवसर पर सुदामा प्रसाद, ज़ुबैर खान, हर्ष प्रताप सिंह, हादी जमाल, विकास पासवान, मनमोहन मिश्रा, शैलेश, अग्रहरि, विक्रम यादव, पवन कुमार, संतोष प्रजापति आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।