📅 Published on: July 23, 2024
kapilvastupost
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पेश किया गया बजट उद्योगपतियों और पूंजी पत्तियों के हित को देखकर किया गया है बजट में गरीबों किसानों बेरोजगारों के लिए मायूसी भरा है|
उक्त बातें बसपा जिला सचिव मोहम्मद कैफ ने कही उन्होंने कहा कि बजट को देखकर बहुजन समाज पार्टी की मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी ने कहा कि संसद में पेश किया गया आज बजट अपने पुरानी धर्रे पर है कुछ मुट्ठी भर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है |
देश के गरीबों बेरोजगारों किसानों महिलाओं मेहनतकश वंचित व अपेक्षित बहुजनों को तरसत जीवन से मुक्ति हेतु अच्छे दिन की उम्मीद वाला कम बल्कि उन्हें मायूस करने वाला ज्यादा है |
देश में छाई जबरदस्त गरीबी बेरोजगारी महंगाई पिछड़ापन तथा यहां के 125 करोड़ से अधिक कमजोर तबके के उत्थान में उनके लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं के प्रति इस नई सरकार में भी अपेक्षित सुधारवादी नीति एवं नियत का अभाव है|
बजट में ऐसे प्रावधानों से क्या लोगों के जीवन खुश व खुशहाल हो पाएगा देश का विकास व लोगों का उत्थान आंकड़ों के भूल भुलैया वाला ना हो बल्कि लोगों के जीवन के लिए मुक्ति वाला होना चाहिए सरकार को बीएसपी सरकार की तरह हर हाथ में काम देने वाला बजट पेश करना चाहिए था|
बजट को लेकर मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ राष्ट्रीयउपाध्यक्ष,समाजवादी शिक्षक सभा, समाजवादी पार्टी यूपी और पूर्वांचल की दृष्टि से केंद्रीय बजट 2024-25 निराश करने वाला है। वेतनभोगी को टैक्स में कोई बड़ी राहत नहीं मिली जिसकी बेहद आवश्यकता थी|
! नवजवानों के रोज़गार सृजन को लेकर पूर्वांचल में ना ही कोई बड़ा कारोबार या आर्थिक सहायता मिली है ! गौतम बुद्ध से जुड़े जनपदों में पर्यटन में निवेश का संकट अभी भी बना हुआ , जिस स्थल को अंतरराष्ट्रीय पटल पर पहचान और मान्यता मिली हुई है उसे केंद्रीय बजट में एक बार फिर उपेक्षित रखा गया है । आम जनमानस को इस बजट से कोई राहत मिलती नहीं नज़र आ रही है।