📅 Published on: August 17, 2024
शोहरतगढ़ तहसील अंतर्गत कुल रासन कार्डों के लगभग 2 लाख 10 दस हजार यूनिट के सापेक्ष 36 % का ही हुवा है आधार अपडेट
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में लगभग 60 हजार के करीब आधार अपडेट होने हैं
तहसील क्षेत्र में पहले 4 आधार केंद्र हुवा करते थे अब 2 केन्द्रों के सहारे चलाना पड़ रहा है काम सितम्बर माह तक का है समय 
nizam ansari
सिद्धार्थ नगर – आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए जनपद के आधार केंद्रों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। छात्रों और राशन कार्ड उपभोक्ताओं को पिछले 15 दिनों से लगातार लाइन में लगना पड़ रहा है, लेकिन उनकी परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।
लंबी कतारों में फंसे लोग
तहसील क्षेत्र के शोहरतगढ़ और बढ़नी समेत पूरे जनपद में आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए लोगों को कई दिनों से चक्कर काटने पड़ रहे हैं। आधार केंद्रों पर लोगों की भीड़ इस कदर बढ़ गई है कि सुबह से लेकर शाम तक लंबी कतारें लगी रहती हैं।
विशेष रूप से छात्र, जिन्हें अपने शैक्षणिक दस्तावेज़ों के लिए आधार की आवश्यकता है, और राशन कार्ड धारक, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार अपडेट करवाना अनिवार्य है, सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
15 दिनों से हो रही है परेशानी
आधार अपडेट कराने के लिए छात्रों और राशन कार्ड उपभोक्ताओं को पिछले 15 दिनों से लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार उन्हें बिना काम हुए ही वापस लौटना पड़ता है, जिससे उनका समय और ऊर्जा दोनों ही बर्बाद हो रहे हैं। कतार में लगे कई लोगों ने शिकायत की है कि आधार केंद्रों पर कर्मचारियों की संख्या कम होने और तकनीकी समस्याओं के चलते काम में देरी हो रही है। 
शोहरतगढ़ पुसर ऑफिस पर कार्यरत कर्मचारी इंद्रा पाल सिंह ने बताया कि सप्ताह में एक ही दिन शनिवार को बनता है आधार कार्ड बाकि दिन वे अपने विभागीय कार्य में लगे रहते हैं शनिवार को उनके पास 150 से ज्यादा फार्म पेंडिंग थे दिनभर में मुश्किल से 50 आधार का ही काम हो पाता है |
छात्रों की बढ़ती चिंता
कक्षा आठ में पढने वाली छात्रा नेहा व अंकिता को शिक्षा संस्थानों में एडमिशन और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता है। छात्रों को यह डर सता रहा है कि अगर उनके आधार कार्ड समय पर अपडेट नहीं हुए तो उन्हें शैक्षणिक दस्तावेजों में दिक्कत हो सकती है।
राशन कार्ड धारकों की समस्याएं
मदरहवा गाँव कि रहने वाली चिनकी और उर्मिला जैसी तमाम राशन कार्ड उपभोक्ता भी इसी चिंता में हैं कि अगर उनका आधार समय पर अपडेट नहीं हुआ, तो उन्हें खाद्यान्न और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। कई बुजुर्ग और महिलाएं भी इस समस्या से जूझ रही हैं, जो रोज़ाना आधार केंद्रों के चक्कर लगाने पर मजबूर हैं।
प्रशासन से अपील
नगर पंचायत बढ़नी के चेयरमैन सुनील अग्रहरि , नगर पंचायत शोहरतगढ़ चेयरमैन प्रतिनधि रवि अग्रवाल , सभासद बाबूजी अंसारी , भारतीय मानव अधिकार परिवार के नगर अध्यक्ष दीपक कौशल आदि लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि आधार केंद्रों पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए और तकनीकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
साथ ही, आधार अपडेट के लिए अतिरिक्त केंद्र खोलने की भी मांग की जा रही है, जिससे भीड़ को कम किया जा सके और लोगों को इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।
जनपद में आधार अपडेट को लेकर मची अफरातफरी ने लोगों को परेशान कर रखा है, और प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे।