📅 Published on: August 20, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर भारत बंद में शामिल होने के लिए बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं बहुजन समाज पार्टी द्वारा 21 तारीख को जिला मुख्यालय सिद्धार्थनगर पर कार्यकर्ता अपनी ताकत का एहसास कराएंगे।
उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि 21 अगस्त को जनपद से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क में सुबह 10 बजे एकत्रित होंगे वहीं से झंडा बैनर लेकर जुलूस की शक्ल में पूरे शहर को घूमते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचेंगे जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन दिया जाएगा ।
विधानसभा उपाध्यक्ष बाँसी मोहम्मद कैफ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में आरक्षण और संविधान बचाओ के नाम पर दोनों हाथों में संविधान लेकर चलने वाले विपक्षी नेता आज कहां गायब हो गए जब प्रमोशन में आरक्षण व क्रीमी लेयर के नाम पर दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है तो चुप क्यों बैठे हैं |
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती ने यह सिद्ध कर दिया कि दलितों पिछड़ों मुसलमान के साथ-साथ सर्व समाज के दबे कुछ ले लोगों की सच्ची हितैषी बहुजन समाज पार्टी है बहुजन समाज पार्टी के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं समर्थन साथियों से अपील है कि 21 अगस्त को समय से जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर पार्क पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।