📅 Published on: August 20, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर – जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं जिला महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व राजीव गांधी की 80 वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई । इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने स्व राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
उसके उपरांत जिला कार्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन कर राजीव गांधी के जीवन और उनके प्रधानमंत्रित्व काल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री थे और देश में सूचना प्रौद्योगिकी और दूरसंचार क्रांति के जनक थे। उन्होंने 21 वीं सदी के आधुनिक भारत की नींव रखी थी।
आज हम न सिर्फ एक पूर्व प्रधानमंत्री को बल्कि एक बहुत ही नेक दिल और सबकी परवाह करने वाले इंसान को भी याद कर रहे हैं, जिसमें द्वेष नहीं था प्रतिशोध और बदले की कोई भावना नहीं थी कोई आंडबर नहीं था और खुद के महिमा मंडन एवं आत्मप्रशंसा की कोई चाह नहीं थी। भारत रत्न श्री राजीव गांधी जी को आज उनकी जयंती के अवसर पर हम सभी कोटि कोटि नमन करते हैं।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरन शुक्ला ने कहा कि राजीव गांधी जी ने प्रधानमंत्री रहते हुए देश की महिलाओं को पंचायतों में 33 % आरक्षण देकर महिलाओं को राजनैतिक भागीदारी दी । देश के 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार दिया । उनके प्रधानमंत्री रहते हुए देश का अभुतपूर्व विकास हुआ था।
विचार गोष्ठी के बाद जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष किरन शुक्ला ने सामाजिक क्षेत्रों में किये गये कार्य एवं उपलब्धियों के लिए 25 महिलाओं को नारी न्याय सम्मान प्रमाणपत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अनिल सिंह अन्नू, कृष्ण बहादुर सिंह, रंजना मिश्रा, सादिक अहमद, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, ज्योतिमा पांडेय, कलीमुन्निशां, रियाज़ मनिहार, आसिफ रिज्वी, ऋषिकेश मिश्रा, मुकेश चौबे, सुदामा प्रसाद, सबरे आलम, ओमप्रकाश दूबे, रुपावती, फूलमती, कलावती, गीता, अकबर अली, ज़ुबैर ख़ान, सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित थे।