डॉ. तौसीफ खान ने कोलकाता की घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा, “यह न केवल एक डॉक्टर पर हमला है, बल्कि यह पूरी मानवता के खिलाफ एक घिनौना अपराध है। एक डॉक्टर, जो अपनी जिंदगी मरीजों की सेवा में लगाती है, उसके साथ इस तरह की बर्बरता असहनीय है।
हम इस अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों के लिए कठोरतम सजा की मांग करते हैं। यह घटना हमारे समाज के नैतिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। हमें डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए तत्काल और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है, ताकि वे बिना किसी भय के अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।”