📅 Published on: August 22, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 21 अगस्त 2024/जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा विकास खण्ड लोटन ग्राम पंचायत सैनुआ में पन्द्रवां वित्त/राज्य वित्त योजना से बने इंटरलांकिग सड़क एवं जिला पंचायत से बने नाली का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 ने इन्टरलांकिग सड़क को खोदवाकर चेक किया गया। स्टीमेट तथा एम.बी. का मिलान करने पर गिट्टी नही पाया गया सिर्फ बालू का प्रयोग किया गया था इस जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कन्सल्टिंग इंजीनियर इं0 शिवम अग्रहरि एवं पंचायत सचिव रविन्द्र कुमार जाटव का स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा रोड को पुनः बनाने का निर्देश दिया।