📅 Published on: August 22, 2024
शब्बीर अली वारसी कोलकाता ने मजलिस को किया सम्बोधित
मेहमान नौहा खा अमीर हसन आमिर लखनवी ने पेश किया बैनिया कलाम
Amir rizvi
डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र कर क़स्बा हल्लौर अंजुमन कासिम की जानिब से हुसैनिया अली हसन सिविल लाइन मे तरही शब्बेदारी का आयोजन किया गया ।
सबसे पहले कलामे इलाही से शब्बेदारी का आग़ाज़ किया गया उसके बाद मरसिया खानी खुर्शीद अहमद और उनके हमनवा ने किया ।
उसके बाद मजलिस को शब्बीर अली वारसी कोलकाता ने पढ़ा उन्हीने अली अस और आयते ततहीर पर तफसील से रौशनी डाली आखिर मे हज़रत कासिम के मसायब पढ़ा हर तरफ रोने की आवाज़ आने लगी मजलिस के बाद हज़रत कासिम अस के ताबूत और हज़रत अब्बास का अलम का जुलूस हुसैनिया अबुतालिब अस इमाम बरगाह से बरामद होकर हुसैनिया अली हसन पहुंचा उसके बाद शब्बेदारी का आग़ाज़ हुआ जिसमे मेज़बान अंजुमन से खुशनेहाल अहमद व मेहमान नौहा खा अमीर हसन आमिर ने कलाम पढ़ा दस्ते ने जमकर मातम किया।
मेहमान अंजुमन मासूमिया खदीम घोसी मऊ व अंजुमन सज्जादिया रजिस्टर्ड मुफ़्ती मोहल्ला जौनपुर ने कलाम पढ़ा उसके बाद अंजुमन गुलदस्ता मातम और फरोग मातम ने कलाम पढ़े शब्बेदारी मे सदर रियाज़ अहमद शानू सीक्रेट्री हसन अब्बास अरमान कनवी नर साहिल अब्बास रिज़वी अर्शी रिज़वी कैफ़ी रिज़वी खुशहाल मंज़र आरज़ू रेडीमेड मोजिज़ कर्बलाई हाशिम रिज़वी अज़ीम रिज़वी पप्पू रिज़वी आमिर रिज़वी रफीक आदि मौजूद रहे शब्बेदारी का संचालन ज़ाहिद कनपुरी ने किया।