सिद्धार्थ नगर – ग्रामीणों ने राशन कम देने का लगाया आरोप जिलाधिकारी से किया शिकायत

सरकारी संरक्षण में निर्धारित मूल्य से ज्यादा पैसा लेते हैं कोटेदार

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर के विकास खण्ड उसका बाजार के ग्राम पंचायत तालनटवा के ग्रामीणों ने कोटेदार के राशन कम तौलने को लेकर भारी संख्या में ग्रामीण जिलाधिकारी के कार्यालय पर पहुंचे और कोटेदार के खिलाफ शिकायती पत्र भी दिया।

और वही ग्रामीण का कहना है कि कोटेदार के द्वारा राशन वितरण करते समय 1 किलो राशन कम दिया जाता है। वही जब अपनी बात को कहा जाता है। तो कोटेदार के द्वारा जवाब दिया जाता है कि ऊपर से ही कम मिलता है।

इसलिए राशन को कम दिया जाता है। इसलिए जिलाधिकारी के पास शिकायती पत्र देकर कार्यवाही का मांग किया गया है।