📅 Published on: August 24, 2024
Kapilvastupost
एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश सरकार सड़कों की मरम्मत के लिए लाखों ,करोड़ो रुपया गड्ढा मुक्त करने के लिए खर्च करती है तो वही कुछ माह पूर्व सड़क की मरमत व निर्माण कार्य जिम्मेदारों द्वारा कराया गया था लेकिन इस समय सड़को पर चलना मुश्किल सा हो गया है।
हम बात कर रहे हैं सिद्धार्थनगर जनपद के तिलौली चौराहे से निकलकर बेलौहा लिंक रोड़ की इस रोड़ पर कई इंटर कॉलेज हैं रोजाना इस सड़क पर बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए आते हैं लेकिन इस सड़क का आलम यह है कि इस सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया है।
इसकी वजह है ।सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और गड्ढो में भरा हुआ है सड़क पर गड्ढा और पानी राहगीरों के मुसीबत का कारण बना हुआ है दुकानदार की दुकानदारी इस गड्ढे की वजह से प्रभावित हो रही है।
और आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं हो रही हैं इस सड़क से चला मुश्किल सा हो गया है यह 24 घंटा चलने वाला रास्ता है सड़क पर बने गड्ढे हमेशा दुर्घटनाओं को दावत देते रहते हैं।
और वाहन चालक इस सड़क पर चोटिल भी होते हैं स्थानीय इसी पानी में घुसकर अपने घरों का सफर तय करते हैं कई जिम्मेदार भी इस सड़क से आते-जाते हैं लेकिन कोई भी इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
सबसे बड़ी बात यह है कि स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ महत्वपूर्ण इस सड़क पर कार्य हुआ था आज सड़क पूरी तरह महुआ चौराहे तक गड्ढे में तब्दील हो गई है जिस कदर पर सड़क पर गड्ढे और पानी भरे हुए हैं ।
वह बीमारी को दावत दे रहे हैं दुकानदारों के दुकान के सामने जल जमा होने से पानी से दुर्गंध भी आती है और उनकी दिनचर्या भी प्रभावित होती है।
बाइट:-1+2+3+4—राजगीर व ग्रामीण