सिद्धार्थनगर जनपद के विभिन्न रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे विकास विकास कार्यो का निरीक्षण: मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ आदित्य कुमार तथा स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल के साथ दोनों स्टेशनों का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता पूर्ण विकास कार्यों को जल्द से जल्द करने का संबंधित अधिकारी तथा एजेंसी को निर्देश ।
डी आर एम ने कहा दो-तीन महीने के अंदर जल्द ही जल्द सभी कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि लगातार मैं बढ़नी से चारो महानगरों के लिए ट्रेन की मांग करता आ रहा हूं और आज मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जल्द ही बढ़नी से मुंबई वाया वाराणसी तथा बढ़नी से आसनसोल दो ट्रेनों की सौगात क्षेत्रीय जनता को मिलने जा रही है जिसका प्रस्ताव डीआरएम ने भेज दिया है।
लखनऊ मंडल के डीआरएम आदित्य कुमार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया तथा शोहरतगढ़ में भी स्टेशन पर शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की मांग को डी आर एम ने सुना। रवि अग्रवाल ने रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़क की जर्जर हालत पर चर्चा की।
चिल्हिया मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी ने भी एक पैसेंजर ट्रेन को सुबह बढ़नी से गोरखपुर चलाने की मांग तथा चिल्हिया में एक फुटब्रीज बनाने की बात की इस दौरान स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल ने निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य को शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना चाहिए।
सांसद ने कहा, “बढ़नी स्टेशन नेपाल बॉर्डर के निकट होने के कारण इसका विशेष महत्व है। यहां आने वाले यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलनी चाहिए।”
स्थानीय लोगों की मांगें:
निरीक्षण के दौरान बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी व सभासदों सहित लोगों ने डीआरएम और सांसद को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं।
इनमें रेलवे फाटक के पास सड़क की मरम्मत, मुड़िला से बढ़नी बाजार के बीच फुट ओवर ब्रिज का निर्माण और स्टेशन परिसर में यात्रियों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग शामिल थी।
बढ़नी नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरी ने कहा, “मुड़िला वार्ड के लगभग 3 हजार लोगों को बढ़नी बाजार आने-जाने में काफी परेशानी होती है। फुट ओवर ब्रिज बनने से उन्हें राहत मिलेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने सिद्धार्थनगर प्लेटफार्म के सामने सड़क निर्माण तथा यात्रियों की सुविधा के लिए मुख्य सड़क से जोड़ने का भी प्रस्ताव रखा ।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एस पी अग्रवाल पूर्व जिला अध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी मुमताज अहमद रिंकू पाल, मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी हेमंत जायसवाल दीपू सिंह नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल पहलवान पांडे नर्वदेश्वर मनी सबलू साहनी आदि मौजूद रहे।