स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की हुई बैठक डुमरियागंज सिद्धार्थ नगर

Kapilvastupost

शासन के निर्देशों के क्रम में एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 केअंतर्गत नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड नंबर 4 राम नगर बनगवा में अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव एवं सभासद मनोज कुमार के साथ स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक की गई।

बैठक में अधिशासी अधिकारी द्वारा नगर को कचरा मुक्त बनाने, खुले स्थान एवं नाले में कचरा न फेंकने, डोर टू डोर कलेक्शन में मदद करने, कूड़े को अलग-अलग रखने, गीले कूड़े से होम कंपोस्टिंग बनाने, पॉलिथीन एवं प्लास्टिक का उपयोग न करने आदि के बारे में विशेष रूप से जानकारी दिया गया।

बैठक में वार्ड के प्रति सर्वोच्च एवं सबसे अच्छा कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी गुंजन को पैंट शर्ट का कपड़ा देकर सम्मानित किया गया, जिस पर वार्ड वासियों ने करतल ध्वनि से स्वागत करते हुए काफी खुशी जताई।

इसी क्रममें अधिशासीअधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा वार्ड वासियों से वार्ड की अन्य समस्याओं के बारे में जाना गया और मौके का निरीक्षण करते हुए तत्काल समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सभी सदस्य, वार्डवासी एवं कर्मचारी कासिम मेंहदी, महंथ, चंदन, राजेश, हैदर, कन्हैया, विकास आदि उपस्थित रहे।