सिद्धार्थ नगर – दवा विक्रेता समिति की मासिक बैठक में मानक के अनुरूप व्यापार संचालन पर जोर

अध्यक्ष ज़मील सिद्दीकी ने विक्रेताओं को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समिति, विक्रेताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेती है और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

nizam ansari 

रविवार को मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर दवा विक्रेता समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक के दौरान अध्यक्ष महामन्त्री और संगठन से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे |

दवा विक्रेता समिति की मासिक बैठक में अध्यक्ष ज़मील सिद्दीकी ने समिति के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि वे अपने व्यापार का संचालन निर्धारित मानकों और नियमों के अनुरूप करें।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मानक संचालन न केवल व्यापार की विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह ग्राहकों की सुरक्षा और संतुष्टि सुनिश्चित करने के लिए भी आवश्यक है।

सिद्दीकी ने सदस्यों से यह भी आग्रह किया कि वे अपने व्यापारिक प्रक्रियाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें और पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ काम करें।

बैठक में विभिन्न अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई, जिनमें व्यापार से संबंधित समस्याएं और उनके संभावित समाधान शामिल थे|

दवा विक्रेता समिति की मासिक बैठक में दवा विक्रेताओं की समस्याओं पर चर्चा करते हुए समिति के अध्यक्ष ज़मील सिद्दीकी ने विक्रेताओं को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समिति, विक्रेताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेती है और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगी।

समिति ने सदस्यों को इस मामले में सहायता प्रदान करने के लिए एक विशेष टीम गठित करने का निर्णय लिया है, जो विक्रेताओं को आवश्यक दस्तावेजों और प्रक्रियाओं में मार्गदर्शन करेगी।

समिति ने सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए रणनीतिक उपायों पर विचार करने का वादा किया, जिससे वे बाजार में अपनी स्थिति बनाए रख सकें।

इस दौरान वस्ती मंडल संगठन मंत्री कमलेश दूबे ने कहा दवा व्यापारी कोरोना काल में जो सेवा भाव दिखाया था वे इतिहास के पन्नों में सदैव अमर रहेगा इसी भाव से आज भी हम सबको सेवा करते रहना है।

बैठक में मुख्या रूप से भूपेन्द्र सिंह भाटि‌या, लक्ष्मीनाराया कसौधन , उमेश त्रिपाठी, चन्द्र भूषण पाण्डेय , कृष्ण बहादुर सिंह, जमाल अहमद , सरफ़राज़ अंसारी , परम भाई , इस्लाम खान आदि ने संबोधित किया |

कार्यक्रम का संचालन जिसा सचिव मनोज जायसवाल ने किया | इस दौरान बैठक में इन्देश कुमार पाण्डेय , शाहीद, मुकीम, शादाब, मुश्ताक अहद, कुंभकजमा, अस्फाक अहमद आदि उपस्थित रहे।