डुमरियागंज – कम्पोजिट विद्यालय शाहपुर मे स्वच्छ पाठशाला अभियान का आयोजन बच्चों को हरा और नील डिब्बे की दी जानकारी

amir rizvi 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 एवं शासन के निर्देश के क्रम में आज नगर पंचायत डुमरियागंज में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के अंतर्गत “स्वच्छ पाठशाला 2.0” अभियान का आयोजन कंपोजिट विद्यालय शाहपुर में किया गया।

जिसमें विद्यालय के छात्राओं के बीच स्वच्छता संबंधी चित्रकला प्रतियोगिता कराया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं द्वारा स्वच्छता से संबंधित विभिन्न प्रकार की चित्रों जैसे- सूखा कचरा गीला कचरा अलग-अलग करने, गीले कचरे को हरे डस्टबिन व गीले कचरे नीले डस्टबिन में रखने, घर के आस पास साफ सफाई आदि संबंधित चित्रों को बनाया गया।

इस चित्रकला प्रतियोगिता में सभी बच्चों द्वारा बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया गया, जिसमें प्रथम स्थान पर रागिनी, द्वितीय स्थान पर शिवपाल गौतम और तृतीय स्थान पर रिया रही।

प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्राओं को अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा सभासद प्रतिनिधि चंदन सिंह एवं सह अध्यापक के साथ पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया |

अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात कहा गया कि इस अभियान का मूल उद्देश्य स्कूलों में स्वच्छता के प्रति विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों की भागीदारी एवं सारथी के रूप में स्वच्छता अभियान में अपने योगदान व जुड़ाव हेतु प्रोत्साहित करना है।