शिक्षक दिवस पर याद किए गए सर्वपल्ली राधाकृष्णन, छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुओ को उपहार देकर किया सम्मानित

विद्यालयों में केक काटकर भी मनाया गया सर्वपल्ली राधाकृष्णन कृष्ण का जन्मदिन

amir rizvi 

डुमरियागंज। पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में तमाम विद्यालयों में गुरुवार को मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने अपने शिक्षकों को विभिन्न प्रकार के उपहार देकर सम्मानित किया।

कुछ विद्यालयों में केक काटकर उत्सव के रूप में भी शिक्षक दिवस को धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय जलालपुर के प्रधानाध्यापक मलिक नदीम अहमद के द्वारा अपने विद्यालय की अध्यापिका नीलम वर्मा के उत्कृष्ट कार्यो के लिए उनको मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ए आर पी अरविंद कुमार ,ए आर पी तिलक राम , अनूप कुमार पांडे को अंग वस्त्र देकर भी सम्मानित किया गया । इस मौके पर ग्राम प्रधान गौतम सोनी तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सहित कई अभिभावक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय में एक वृक्ष गुरु के नाम अनूप कुमार पांडे एआरपी के नाम से लगाया गया। वही डुमरियागंज टाउन स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक धर्मराज दुबे के नेतृत्व में शिक्षकों ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें याद किया और बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया।

इस मौके पर शिक्षिका अमृता, दीपा, ज्योति यादव, दिव्या सोनी ,संतोष पाठक, सभासद उमाशंकर गौड़ आदि लोग मौजूद रहे। डुमरियागंज विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय बैदौलागढ़ बेवा मुस्तफा, वासाचक, भवानीगंज, अरनी,जाखौली आदि विद्यालय में भी शिक्षक दिवस पर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।