📅 Published on: September 5, 2024
amir rizvi
डुमरियागंज। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज की ओर से क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कूँड़ी में बुधवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त व वर्तमान में पीपुल्स इंटर कालेज डुमरियागंज में अध्ययनरत छात्र शनी कुमार को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला संयोजक जग प्रसाद चौधरी व नीलम गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं परीक्षा में सहयोग करने वाले वाले अध्यापकों को संस्कृति प्रसारक पुस्तिका से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सुरेश चंद्र त्रिपाठी संयोजक भनवापुर ने कहा कि यह परीक्षा जीवन उपयोगी है। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित एक परीक्षा है, जिसमें भारतीय संस्कृति के ज्ञान की परीक्षा ली जाती है।
इसका उद्देश्य है कि स्कूली बच्चे भारतीय संस्कृत के तथ्यों से अवगत हों तथा उसमें निहित महान तत्वों को आत्मसात करें। इस मौके राम चरित्र अग्रहरि संयोजक डुमरियागंज ने भी अपने विचार प्रकट किया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनधि चंद्रभान यादव, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका नीलम गुप्ता, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानचार्य मोहम्मद रजा, अवधेश मणि त्रिपाठी, महताब आलम, ज्योति धुरिया, राहुल उपध्याय, राशिद मुहम्मद, सनीला अंजुम, राशिद मुहम्मद सहित अन्य शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।