📅 Published on: September 6, 2024
kapilvastupost
इटवा ब्लाक के सेमरी चौराहे पर बृहस्पतिवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों ने सड़क,बिजली,आवास आदि की समस्या के बारे में क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा से अवगत करवाया।
इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने कहा कि अगर मैं अपनी विधानसभा क्षेत्र की जनता का विश्वास पर खरा उतरुंगा तब वह अगले चुनाव में मुझे पुनः आशीर्वाद दे।मैंने शोहरतगढ़ को सुन्दर विधानसभा बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहता हूं।
जो ग़लत करेगा मैंने हमेशा उसका विरोध किया है।इस दौरान ब्लाक इटवा के विशुनपुर कला की ग्राम प्रधान सावित्री देवी ने बताया कि पीएमजीएसवाई सड़क जो कि झकहिया से विशुनपुरा कलां तक बना है।टूट गया है।
आवागमन में काफी दिक्कत हो रही है।इस दौरान मंडल अध्यक्ष शिवपाल सिंह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष दलसिंगार दूबे,अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष रामदास मौर्य, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, ओमप्रकाश पाण्डेय,श्यामू गुप्ता,अनूप सिंह,अनूप पाण्डेय, पंकज,जय सिंह आदि मौजूद रहे।