बढ़नी – सी डी ओ ने ढेबरूवा में निर्माणधीन राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल का किया निरीक्षण

Kapilvastupost

मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा विकास खण्ड-बढ़नी के ग्राम पंचायत ढेबरूआ में निर्माणाधीन राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय निर्माण कार्य बन्द पाया गया। कार्यदायी संस्था परियोजना प्रबन्धक, यू0पी0पी0सी0एल0 द्वारा बताया गया कि निर्माणाधीन भवन के चारों तरफ जल जमाव होने के कारण तथा आवागमन हेतु सर्म्पक मार्ग न होने के कारण निर्माण कार्य वर्तमान में बन्द है।

खण्ड विकास अधिकारी, बढ़नी द्वारा बताया गया कि उक्त भवन तक चकमार्ग पर मिट्टी पटाई कार्य विगत वर्ष में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कराया गया है।

ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया कि मार्ग में कुछ अवरोध है, जिस कारण पक्की सड़क बनाने में समस्या हो रही है।

तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि ग्रामवासियों से वार्तालाप करके मार्ग निर्माण कराना सुनिश्चित करें।