बढ़नी – मधवापुर में प्रस्तावित मछली मंडी निर्माण का सी डी ओ ने किया स्थलीय निरीक्षण

Kapilvastupost

मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा विकास खण्ड-बढ़नी के ग्राम पंचायत तुलसियापुर राजस्व ग्राम मधवापुर में प्रस्तावित मछली मण्डी स्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के समय श्याम मुरली मनोहर मिश्र, खण्ड विकास अधिकारी, बढ़नी एवं अजय कुमार, तहसीलदार शोहरतगढ़ सहित लेखपाल, सचिव उपस्थित रहे।

तहसीलदार द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार भूमि मछली मण्डी समिति के नाम दर्ज कर लिया गया है। उक्त भूमि पर मछली मण्डी के निर्माण हेतु उप निदेशक, मण्डी निर्माण द्वारा सर्वे कराकर प्राक्कलन तैयार कराया जा रहा है।

इस सम्बन्ध में उप निदेशक, मण्डी को आधुनिक मछली मण्डी निर्माण हेतु प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिये गये।