📅 Published on: September 20, 2024
Kapilvastupost
17 सितंबर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक शासन द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत वार्ड नंबर 8 रामजानकी नगर में तालाब के ब्लैक स्पॉट की साफ सफाई का कार्य कराया गया तो वहीं वार्ड नंबर 10 गाँधी नगर में स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक कर उन्हें स्वच्छता का शपथ भी दिलाया गया।
साथ ही आवासीय क्षेत्र में बृहद रूप से साफ सफाई का अभियान भी चलाया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसबीएम प्रभारी बी डी कसौधन ने वार्डवासियों को रोगों से बचने के लिए सफाई रखने के प्रति जागरूक तथा प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने होम कंपोस्टिंग के बारे में जानकारी दी। प्लास्टिक के दुष्परिणाम के संबंध में भी जागरूक करते हुए इसका प्रयोग न करने पर जोर दिया।
नागरिकों से कहा कि आसपास सफाई रखें और गंदगी न फैलने दें। उन्होंने वार्ड वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्या करने से बेहतर होगा, इसके लिए आप सभी सुझाव भी दे सकते है। साथ ही सूखे एवं गीले कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में रखने के प्रति सभी को जागरूक किया।
नगर में साफ सफाई से संबंधित शिकायत सफाई नायक को सूचित करें। साथ ही बताया की खुले में शौच न करें, बल्कि शौचालय का प्रयोग करें ताकि हम बिमारियों से बच सकें।
साथ ही कहा कि जन्म-मृत्यु प्रणाम पत्र 21 दिन के अंदर आवश्यक बनवा लें। साथ ही उन्होंने बताया कि नगरवासियों को जागरूक करने के लिए समय-समय पर स्वच्छता अभियान भी चलाया जाता है।
जिसमें समिति के पदाधिकारी के साथ-साथ वार्ड के सामाजिक कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकगण वृद्धजन नवयुवक मौजूद रहते है।
इस दौरान सभासद बाबूजी अंसारी , श्रीमती सरोज देवी, लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, सफाई नायक श्रीनिवास, ब्रह्मदेव गुप्ता, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।