आईजीआरएस पर शिकायतों के निस्तारण में सितम्बर माह में इटवा तहसील को मिला प्रथम स्थान

अगस्त माह में आईजीआरएस पर शिकायत निस्तारण में इटवा तहसील को यूपी में मिला था पहला स्थान

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित शिकायत निवारण प्रणाली जनसुनवाई में सितम्बर 2024 की आईजीआरएस पोर्टल पर किए गए शिकायतों के निस्तारण के संबंध में रैंकिंग जारी की गई है।

जिसमें उत्तर प्रदेश के तहसीलों की रैंकिंग में इटवा तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार अगस्त माह में इटवा तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था।उक्त आशय की सूचना उपजिला अधिकारी इटवा कल्याण सिंह मौर्य ने दिया है।

उन्होंने बुधवार आगे बताया कि आईजीआरएस पर शिकायत निस्तारण की सितम्बर माह में रैंकिंग जारी की गयी है। जिसमें इटवा तहसील को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

माह सितम्बर 2024 में कुल 120 शिकायत दर्ज हुई थी। जिनके निस्तारण में कुल 53 दिन लगा। जिसका 0.44 औसत दिवस रहा। इस प्रकार कुल मिला कर प्रथम प्राप्त हुआ है।

उपजिला अधिकारी इटवा कल्याण सिंह मौर्य ने जन शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए इटवा तहसील के कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया है।

आगे कहा कि शासन की मंशानुरूप भविष्य में इसी प्रकार मेंहनत और लगन से कार्य करके जनशिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।