सिद्धार्थ नगर – प्यार में पागल लड़की द्वारा आत्महत्या के मामले में चार गिरफ्तार
📅 Published on: October 13, 2024
बृजेश कुमार सिंह चिल्हियां
जिले के चिल्हियां थाना क्षेत्र अन्तर्गत बुकनिहा गांव में दलित युवती द्वारा गांव के ही एक युवक के घर में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने के मामले में पुलिस ने चार
लोगों को गिरफ्तार किया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार भोर में युवती ने प्रेमी युवक के घर में जबरदस्ती घुसकर शादी का दबाव बनाने के चक्कर में उसके घर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
जबकि शादी का दबाव बनाते और आत्महत्या करने के दौरान लड़का और लड़की वाले के परिवार वहां उपस्थित थे उन्होंने समझाने बुझाने का अत्यधिक प्रयास भी किया था।


