अधिशासी अधिकारी एवं अवर अभियंता ने किया निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

Amir Rizvi 

डुमरिया गंज सिद्धार्थनगर
नगर पंचायत डुमरियागंज में अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव एवं अवर अभियंता रवि प्रताप सिंह द्वारा सीवरेज एवं जल निकासी योजना तथा 15वां वित्त आयोग योजना के अंतर्गत कराए जा निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण में अधिशासी अधिकारी महेश प्रताप श्रीवास्तव द्वारा संबंधित ठेकेदार को कार्य मानक एवं गुणवत्ता पूर्वक कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

अधिशासी अधिकारी द्वारा ठेकेदार को कड़े निर्देश देते हुए कहा गया है कि कार्य में मानक एवं गुणवत्ता की कमी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर संबंधित ठेकेदार, कासिम मेंहदी, अर्पित द्विवेदी, शिवा, हैदर अली, मोहम्मद हैदर आदि कर्मचारी मौजूद रहे।