📅 Published on: October 18, 2024
सरताज आलम
जिले के विकास खण्ड खेसरहा के बिशुनपुर मुस्तहकाम गांव का बिना काम कराये प्रधान द्वारा धनराशि का बंदरबाट किया गया।
वहीं जांच करने पहुंचे डीडीओ सिद्धार्थनगर जी0पी0 कुशवाहा ने जमकर फटकार लगाई।
जिसका वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिशुनपुर मुस्तहकम में टायल्स गवाने के नाम पर भ्रष्टाचार उजागर हुआ है।
वहीं जांच करने डीडीओ सिद्धार्थनगर पहुंचे थे। मौके पर टायल्स न फर्श पर न लगा मिला।
जांच करने डीडीओ सिद्धार्थनगर पर भड़क गयें और प्रधान की जमकर क्लास लगा दी। वहीं वायरल वीडियो के मुताबिक बताया जा रहा है कि जिसको डीडीओ फटकार लगा रहे है वो बिशुनपुर मुस्तहकम का प्रधान बताया जा रहा है।
डीडीओ सिद्वार्थनगर बुधवार को जांच टीम के साथ निरीक्षण करने गये थे। डीडीओ सिद्वार्थनगर वायरल वीडियो में जमकर फटकार लगाते दिख रहे है कि राजनीति गांव में कीजियेगा, यहां नहीं। वरना मैं ठीक कर दूंगा।