Siddhartha nagar – मां से कहा सुनी के बाद युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान , बलरामपुर का निवासी था युवक

Kapilvastupost

बलरामपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के गुदरहवा गांव निवासी विशाल उर्फ कल्लू उम्र बाइस वर्ष पुत्र स्व.ननकन प्रसाद सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के पिठनी में अपने मां के साथ किराए के मकान में रहता था।

उसकी पत्नी चार माह पहले मायके चली गई थी। वह यहां मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा था। शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर मां से विवाद कर लिया।

इसके बाद शनिवार को महदेवा लाला गांव के पास पहुंचकर ट्रेन के सामने कूद पड़ा। इससे ट्रेन से कटकर मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो