सिद्धार्थ नगर – आमने सामने की बाइक टक्कर में एक सवार की मौत

महेंद्र कुमार गौतम

शिवनगर डिड़ई क्षेत्र के लौहरौली चौराहा के पास शुक्रवार देर रात दो तेज रफ्तार बाइक सवार आमने-सामने से टकरा गए। इसमें एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

शुक्रवार की रात करीब 11 बजे लोहरौली चौराहा पर भीड़ नहीं थी इससे दो बाइक सवार तेज गति से जा रहे थे। एक बाइक पर बैजू पुत्र अवधू निवासी धौरहरा थाना शिवनगर डिड़ई जबकि दूसरे एक बाइस वर्षीय  युवक सवार था।

दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को नजदीकी स्वास्थ केंद्र रुधौली पहुंचाया गया जहां अज्ञात बाइक सवार की कुछ देर बाद मौत हो गई।