📅 Published on: October 21, 2024
kapilvastupost
सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर स्थित एक मोबाइल की दुकान पर आज रात ढाई बजे बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई। आज इतनी भीषण थी कि एक छोटी सी दुकान में फायर ब्रिगेड को बुझाने आधा घंटा लग गया साथ ही दुकान के अंदर रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया।
स्थानीय लोगों ने सुबह-सुबह दुकान के अंदर आज की लपटें और धुआं उठते देख दुकान के मालिक संदीप वर्मा एवं पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद दुकान की आग को बुझाया गया।
दुकान में रखा सारा सामान तो जल ही गया साथ ही लैपटॉप और मोबाइल बनाने के उपकरण भी जलकर राख हो गए।
मोबाइल शॉप के मालिक संदीप वर्मा ने बताया कि वह देवरा बाजार के रहने वाले हैं और उनकी दुकान सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नौगढ़ तहसील के समीप रेलवे परिसर में वर्मा मोबाइल शॉप के नाम से है|
रात में लगभग 2:30 बजे के करीब उनकी दुकान में आग लगी थी। जब वह मौके पर आए तो पुलिस पहुंच चुकी थी और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने मिलकर आग को बुझाया था।