थाना अध्यक्ष ने स्वर्ण व्यापारियों संग की बैठक

महेंद्र कुमार गौतम

सिद्धार्थनगर गोल्हौरा बुधवार की शाम को थानाध्यक्ष गोल्हौरा बृजेश सिंह ने थाना परिसर में थाना क्षेत्र के व्यवसायियों के साथ एक बैठक की।

इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। जिसमे उसका थाना क्षेत्र में स्वर्ण व्यवसायी से हुई लूट का भी जिक्र किया गया और सावधानी तथा सतर्कता बरतने को कहा गया , बृजेश सिंह ने बताया कि यदि आप क्षेत्र में लोगों के घर जाकर समान बेचते है तो सचेत होकर किसी के घर पर जाएं जरूरत पड़े तो आप पुलिस से मदद ले सकते है, यदि आपको अधिक पैसा लेकर बैंक जाना हो तो भी आप पुलिस को सुरक्षा के दृष्टि से मदद मांग सकते हैं ।

पुलिस आपके साथ बैंक तक जायेगी , तथा दुकानों में सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरा लगवाने के कहा गया, तथा स्वर्ण व्यवसायियों को मोबाइल ग्रुप बनवाने के लिए कहा गया इसमें शामिल होने आए व्यवसायियों ने अपनी बातें रखी, तो सबसे पहले व्यापारियों और थानाध्यक्ष का परिचय हुआ।।

उनकी बातों को सुनते हुए थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने उन्हें सुरक्षा दिलाया का भरोसा दिलाया। मौके पर उपनिरीक्षक राम मिलन आजाद, उपनिरीक्ष वीरेंद्र राय, राम अचल शर्मा, सुरेंद्र यादव कांस्टेबल सत्येंद्र वर्मा, संजय वर्मा, प्रभंजन वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।