📅 Published on: October 26, 2024
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर 26 अक्टूबर 2024/ जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 द्वारा प्राथमिक विद्यालय, बन्दुवारी विकास क्षेत्र इटवा का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय में 102 बच्चों का नामांकन है जिसमे 62 बच्चे उपस्थित थे। बहुत से बच्चे ड्रेस नही पहने थे जिलाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गयी।
जिलाधिकारी द्वारा पीटीएम रजिस्टर, निपुण तालिका, शिक्षक डायरी, साप्ताहिक आकलन ट्रैकर, मिड्डे मील रजिस्टर आदि को देखा गया।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षा मित्र राम मिलन के अनुपस्थित होने पर वेतन काटने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा मिडडे मील को जिलाधिकारी द्वारा स्वयं खाकर चेक किया गया। मिडडे मील की की गुणवत्ता ठीक पाया गया।
निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षा अधिकारी, इटवा़, व विद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित थे।