📅 Published on: October 28, 2024
अभियुक्त के कब्जे से विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखा भारी मात्रा में बरामद
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर द्वारा त्यौहार दीपावली को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पटाखा फैक्टरियों व गोदामों में हो रहे विस्फोट की घटनाओं के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ढेबरुआ के नेतृत्व में आज दिनांक 28.10.2024 को थाना ढेबरुआ पुलिस द्वारा एक अभियुक्त के पास से 35 किग्रा पटाखा भिन्न भिन्न ब्रांड का बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना ढेबरुआ पर मु0अ0सं0 160/2024 धारा 5/9(b) विस्फोटक अधिनियम पंजीकृत कर। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त ।
1. विशेष कुमार पुत्र स्व0 जयप्रकाश साहू निवासी वार्ड नं0 10 गोला बाजार कस्बा बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर ।
बरामदगी।
35 किग्रा पटाखा भिन्न भिन्न ब्रांड का
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम ।
01. उ0नि0 अनूप कुमार मिश्र चौकी प्रभारी बढ़नी थाना ढेबरुआ जनपद सिद्धार्थनगर मय टीम।