siddhartha nagar – जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क निर्माण कार्य का निरिक्षण किया

mahendra kumar gautam

सिद्धार्थनगर 15 नवंबर 2024/ जिलाधिकारी डॉ0 राजा गणपति आर0 द्वारा ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा कराये गये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के बांसी- धानी रोड सेमरा से बेलौहा वाया मरवटिया बाजार निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सड़क निर्माण हेतु स्वीकृत कार्य के स्टीमेट एवं एम0बी0 का मिलान किया गया। कार्य मानक के अनुरूप पाया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को निर्माण कार्य समय से व गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश दिया।