सिद्धार्थ नगर – कार्तिक पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

Kapilvastupost

कार्तिक पूर्णिमा पर थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी के बैराज व लेदवा महथा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने भोर में गंगा स्नान आस्था की डुबकी लगाकर गोदान व पूजन अर्चन किया।

घाट पर ब्राह्मणों द्वारा गोदान, अन्नदान,भगवान भास्कर की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की गयी। मोक्षदायिनी मां गंगा की पूजा-अर्चना कर आरती करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा एडिशनल एसपी सिद्धार्थ व एसडीएम चंद्रभान सिंह, प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने लिया। की।


बानगंगा घाट पर नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल,रवि अग्रवाल व प्रधान प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, समाज सेवी रामू यादव ने घाट पर आने वाली महिलाओं के सहूलियत के दृष्टिगत वस्त्र बदलने के लिए आधा दर्जन स्थानों पर टेंट व प्रकाश व्यवस्था किया गया।

गहरे पानी से बचाव के लिए सुरक्षा टीम लगी रही। रात्रि चार बजे से बानगंगा बैराज व लेदवा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना कर सात परिक्रमा की।

सैकड़ों वर्षों से लगने वाले ऐतिहासिक लेदवा मेला का आनंद भी हजारों लोगों ने लिया। मेले में सर्कस, विभिन्न तरह के झूला आदि के अलावा हर तरह के सामानों की दुकान लगी रही। नदी के रास्ते आवागमन के लिए लेदवा – खड़कूइया के बीच वैकल्पिक लकड़ी का पुल बनाया गया, जिससे लोग आते जाते रहे। मेले में लाउडस्पीकर के साथ सुरक्षा चौकी बनाई गयी।

इस दौरान मेला सुरक्षा प्रभारी सुभाष यादव, सत्येंद्र कुमार के अलावा रवि अग्रवाल, मोहम्मद आसिम नैय्यर, शौक़ी लाल, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।