📅 Published on: November 30, 2024
Kapilvastupost
चिल्हियां/सिद्धार्थनगर। विधानसभा क्षेत्र शोहरतगढ़ अन्तर्गत उदयराजगंज में स्थित माधव शिक्षा समिति द्वारा संचालित वेणी माधव सिंह सरस्वती विद्या मन्दिर हाई स्कूल के – वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा का मंच पर फूल माला पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने उपस्थित बच्चों तथा विद्यालय प्रशासन के समस्त सदस्यों, शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए वार्षिकोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी और शिक्षा के क्षेत्र में उक्त विद्यालय के योगदान को सराहा।
विधायक ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं सभी नौनिहालों के साथ फोटो खिंचवाया। इस दौरान विद्यालय द्वारा विधायक को अनुरोध पत्र भी सौंपा गया। विधायक ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उनके कार्य को पूर्ण कराया जायेगा।
इस दौरान शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य अरविन्द कुमार सिंह, रत्नेश सोनी सहित सभी स्कूल प्रशासन के लोग एवं बच्चे उपस्थिति रहें।