📅 Published on: December 9, 2024
Kapilvastupost
बांसी, शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के असनार गांव में रविवार को पोल पर चढ़कर काम कर रहे एक प्राइवेट लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। लाइनमैन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के असनार गांव निवासी मोहम्मद उमर (27) पुत्र शौकत अली बांसी तहसील क्षेत्र के खैरटिया फीडर पर प्राइवेट
लाइनमैन के रूप में तैनात है। रविवार की शाम उसके गांव की बिजली खराब हो गई। वह शाम तीन बजे गांव में बिजली के पोल पर चढ़कर ठीक कर रहा था। इसी दौरान बिजली आ गई और करंट लगने से वह घायल हो गया।
परिजन उसे सीएचसी तिलौली ले गए जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।