राज्य मंत्री ने भीमापार, चिल्हिया और परसा में अंडर पास, चौरी चौरा व सुशासन एक्स्प्रेस का बढ़नी तक विस्तार सहित जिले को दी कई सौगात

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर रविवार 8 दिसम्बर 2024 को रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री भारत रवनीत सिंह के कर कमलो द्वारा माननी सांसद (लोक सभा) डुमरियागंज, जगदम्बिका पाल, सासद (राज्य सभा) बृजलाल एवं सदस्य विधान सभा, कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा सदस्य विधान परिषद ध्रुव कुमार त्रिपाठी तथा अन्य गणमान्य की उपस्थिति में सिद्धार्थनगर-चिल्हिया स्टेशना के मध्य भीमपार सo 58 पर रोड अंडर ब्रिज का शिलान्यास दोपहर 13.30 बजे तथा बढ़नी रेलवे स्टेशन पर स्थित नवनिर्मित कोचिंग डिपो का लोकार्पण दोपहर 15:00 बजे अनावरण कर किया गया।

इस अवसर पर रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र गोदी जी को भारतीय रेलवे मे नई ऊर्जा से पुनर्जीवित कारने और नीति करने के लिए ध्यान केंद्रित करने के लिए श्रेय दिया जाता है। उनके कार्यकाल के परिवर्तनकारी दशक ने भारतीय रेलवे में एक नई ऊर्जा जागृत की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के गतिशील नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश मे बढ़ते रेल इफास्ट्रक्चर के क्षेत्र मे पिछले एक दशक मे एक बड़ा परिवर्तन आया है। उत्तर प्रदेश में नई लाइनो के निर्माण कार्यो मे तेजी लाने के लिये आवश्यकतानुसार बजट आवंटित किया जा रहा है।

संरक्षा के दृष्टिगत ऑटोमेटिक सिंगनलिंग का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। भारतीय रेलवे मे स्तंभ भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत स्टेशनो पर पुनर्विकास का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

आरओबी / आरयूबी का निर्माण कार्य के साथ ही स्टेशनो पर यात्री सुविधाओ एवं यातायात सुविधाओ के विकास एवं विस्तार का कार्य चल रहा है। बढ़नी रेलवे स्टेशन पर के सफाई हेतु नवनिर्मित चिंग डिपो को तैयार किया गया है।

इस नवनिर्मित कोचिंग डिपो मे वाशिंग पिट, ड्रेनेज सिस्टम, सॉकलाइन कवर्ड शेड, प्रशासनिक भवन, अनुरक्षण भवन आदि का निर्माण किया गया है।

इसके साथ ही 24 यूनिट स्टाफ क्वार्टर का भी निर्माण किया जा रहा है। जिससे बढ़नी स्टेशन पर ट्रेनो मे साफ सफाई, कर मरम्त एवं अन्य तकनीकी कार्य के उपरांत ट्रेनो का सुगमतापूर्वक संचालन किया जाएगा।

मुझे पूर्ण विश्वास है कि पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल मे बढ़ता रेल इन्फास्ट्रक्चर रेल यात्रियों व रेल उपभोक्ताओं के लिए बहुत लाभदायी होगा।