📅 Published on: December 8, 2024
Amir rizvi
सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी डा0 राजागपति आर0 द्वारा तहसील डुमरियागंज में ग्राम पंचायत सेमुआडीह के पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा पंचायत सहायक से आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि लोगों को निर्धारित शुल्क ही लेकर आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र बनायें अधिक पैसा न लिया जाये। शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने सचिव से 15वां वित्त से कराये जा रहे कार्यो के बारे जानकारी प्राप्त किया गया। सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि आंगनबाड़ी केन्द्र का मरम्मत कार्य चल रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मरम्मत का कार्य पूर्ण हो गया है। मनरेगा का कार्य नहीं चल रहा है। जिलाधिकारी ने पंचायत भवन में लाइब्रेरी का संचालन कराने तथा चकमार्ग के कार्य को प्रारम्भ कराने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार को आरआरसी सेन्टर व अन्नपूर्णा भवन के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत सेमुआडीह के सामुदायिक शौचालय को देखा गया।
सामुदायिक शौचालय पर टंकी लगी थी। ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि सामुदायिक शौचालय समय से खुलता है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सामुदायिक शौचालय की नियमित साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाये, अधिक से अधिक लोग इसका प्रयोग करें।
ग्राम पंचायत सेमुआडीह में उचित दर राशन की दुकान का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा स्टाक व रजिस्टर का मिलान किया गया। सब ठीक पाया गया।
जिलाधिकारी ने कोटेदार को निर्देश दिया कि लोगों को निर्धारित मात्रा में पूरा राशन वितरण किया जाये। कहीं किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जिलाधिकारी द्वारा प्राथमिक विद्यालय सेमुआडीह, डुमरियागंज का निरीक्षण किया गया। विद्यालय में टाइल्स लगा पाया गया।
जिलाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत हल्लौर में निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम में चेंजिंग रूम, दर्शक दीर्घा, ओपन जिम निर्माण कार्य निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण व समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार डुमरियागंज, जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे।