📅 Published on: December 7, 2024
Kapilvastupost
कठेला समय माता थाना क्षेत्र के मैनिहवा गांव के बाहर शुक्रवार सुबह सड़क किनारे बबूल के पेड़ में फंदे से लटकती हुई एक युवक की लाश मिली ।
लाश की पहचान गांव के ही 22 वर्षीय सनोज शर्मा पुत्र रामशब्द के रूप में हुई है। घटना के पीछे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मैनिहवा गांव के कुछ ग्रामीण शुक्रवार सुबह में गांव के बाहर शौच आदि के लिए गए हुए थे। इस दौरान सड़क किनारे लगे बबूल के पेंड में फंदे लटकती हुई एक युवक की लाश देखकर सन्न रह गए।
लाश को फंदे से नीचे उतारा गया और उसकी पहचान सनोज शर्मा पुत्र रामशब्द के रूप में की गई। इसके बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
इस दौरान किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार रात घर के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने बिस्तर पर सोने चले गए थे। ऐसे में सनोज कब और कैसे यहां पहुंच गया किसी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने हत्या की आशंका जताई।