सिद्धार्थ नगर – कोटेदार द्वारा घटतौली करने पर ग्रामीणों ने किया विरोध
📅 Published on: December 21, 2024
Kapilvastupost
एंकर.. भनवापुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत जिगिना हबीरपुर में कोटेदार के द्वारा राशन घटतौली का मामला सामने आया है जहां ग्रामीणों ने कोटेदार से राशन वितरण को लेकर नाराजगी जताई है .
सरकार के ऐसे महत्वाकांक्षी योजनाओं पर कोटेदार के द्वारा राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो की जगह 4 किलो.500 ग्राम राशन ही वितरण कर रहा है.
जबकि कोटेदारो को बार बार नोटीफिकेशन जारी किया जाता है कि प्रत्येक राशन कार्ड धारक को पांच किलो यूनिट राशन वितरण किया जाये लेकिन यहां तो कोटेदार अपनी जेब भरने में गरीब परिवारों के हक पर अपना मालिकाना हक जमा कर बैठ गये है .
अब देखने वाली बात यह होगी कि विभाग के द्वारा कार्यवाही होगी या फिर गरीब परिवारों को कोटेदार के द्वारा कम दिये गये राशन में निर्वाह करना होगा.
बाइट राशन कार्ड धारक 1+2+3
बाइट.. शिवकुमार प्रधान प्रतिनिधि जिगिना हबीरपुर

