सिद्धार्थ नगर – दिनदहाड़े ताला तोड़कर दो लाख नगद व लाखों के जेवर पर किया हाथ साफ़

kapilvastupost 

थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़ बाइपास रोड के एक मकान में दिनदहाड़े खाली मकान में बाहर लगे ताला को तोड़कर चोरों ने अलमारी से दो लाख रुपये नगदी व सोने के जेवरात उठा ले गये। दिनदहाड़े  हुई चोरी की इस घटना ने नगर को हिला दिया घटना कि जानकारी पर चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल सभासद बाबूजी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंचे | वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने माकन का जायजा लिया |

थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़ बाइपास रोड के वार्ड 10 गांधीनगर मोहल्ला निवासी सद्दाम पुत्र अहमद अली ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार दोपहर के समय वह बाजार में गया हुआ था। पत्नी दवा लेने डॉक्टर के पास गयी थी। पत्नी के दवा लेकर वापस आने पर घर के बाहर लगा ताला टूटा हुआ देख वह परेशान हो उठी।

घर के अंदर घुसने पर कमरे में रखे अलमारी का ताला टूटा पाया। अलमारी के अन्दर रखे दो लाख रुपये और एक सोने की लॉकेट व एक अंगूठी गायब मिली। सामान सब इधर उधर बिखरा हुआ था। पत्नी ने घटना की जानकारी पति सद्दाम को दी। पति ने आकर आसपास खेल रहे बच्चों से पूछताछ की। बाहर खेल रहे बच्चों ने एक लड़के को घर के आसपास बार बार घूमने टहलने की बात कही।