सिद्धार्थ नगर – पैमाइश के दौरान भारी विरोध के चलते तहसील प्रशासन व पुलिस टीम बैरंग लौटी

kapilvastupost 

लोटन कोतवाली क्षेत्र के महदेइया गांव में विवादित जमीन पर बुधवार को कब्जा दिलाने गई तहसील प्रशासन व पुलिस टीम को महिलाओं व पुरुषों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध की वजह से विवादित भूमि की न पैमाइश हो सकी और न ही कब्जा दिलाया जा सका। पूरी टीम बैरंग लौट गई।

महदेइया गांव में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। दिवाकर पांडेय का कहना है कि भूमि उनकी है जबकि दूसरे पक्ष के परशुराम गुप्ता, दर्शन व संतराम का दावा है कि जिस जमीन को विवादित बताकर कब्जा कराया जा रहा है उसके मालिक वह लोग हैं।

नायब तहसीलदार माधुर्य यादव व लोटन कोतवाली की पुलिस न्यायालय के आदेश पर दिवाकर पांडेय के पक्ष में पैमाइश करा कर कब्जा कराने पहुंचे तो महिलाएं व पुरुषों की भीड़ आ गई। वह लोग पैमाइश का विरोध करने लगे। कहा कि अपनी जमीन पर दूसरे को कब्जा नहीं लेने देंगे।

प्रशासन ने उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था। वह लोग अपना नंबर बता रहे थे। उनका कहना था कि विपक्षी का जहां नंबर हो वहां पर जाकर कब्जा करा दें। हम अपनी जमीन पर एक इंच का भी कब्जा नहीं देंगे। भारी विरोध के बाद टीम बैरंग लौट गई।

लोटन कोतवाल राजेश कुमार गुप्ता का कहना है कि सिविल कोर्ट का आदेश था। कुछ लोगों ने आपत्ति की की तो वापस आना पड़ा। नायब तहसीलदार सदर माधुर्य यादव ने कहा कि पैमाइश् विरोध के कारण नहीं हो सकी। आगे देखना होगा कि क्या हो सकता है।

फाइल फोटो / आर्काइव फोटो / नेट images