सिद्धार्थ नगर – रक्तदान एक जज्बा है किसी की ज़िंदगी बचाने का – रवि अग्रवाल

@ शोहरतगढ़ नगर पंचायत द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 46 लोगों ने किया रक्तदान, युवाओं के संख्या सबसे अधिक
@ रक्त दानियों को प्रोत्साहित करने के लिए चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने बल्ड बैंक लोगो प्रिंटेड भेंट किया कप

Kapilvastupost

शुक्रवार को शोहरतगढ़ नगर पंचायत द्वारा न०पं० सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष रवि अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में युवाओं ने अपना रक्तदान किया।

जिला ब्लड बैंक के एस०एल०टी० ए०के० मिश्रा, मेडिकल ऑफिसर डॉ राघवेन्द्र वर्मा की मौजूदगी में रक्तदान करने वाले लोगों का बल्ड ग्रुप एवं बी०पी० आदि परीक्षण के बाद उनसे ब्लड डोनेट कराया गया।

रक्तदान के महत्व पर रवि अग्रवाल के विचारों में समाज सेवा और मानवता के प्रति गहरी प्रतिबद्धता नज़र आती है। वह अक्सर कहते हैं कि रक्तदान केवल एक शारीरिक आवश्यकता को पूरा करने का तरीका नहीं है, बल्कि यह एक जज़्बा है, जिससे हम किसी के जीवन को बचाने में योगदान दे सकते हैं। उनका मानना है कि रक्तदान से न केवल जरूरतमंद लोगों की मदद होती है, बल्कि यह समाज में आपसी सहानुभूति और सहयोग की भावना को भी बढ़ाता है।

रवि अग्रवाल के अनुसार, रक्तदान हर व्यक्ति का कर्तव्य होना चाहिए, क्योंकि यह किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचाने में एक साधारण लेकिन प्रभावी कदम है। वे रक्तदान को एक धार्मिक और नैतिक कर्तव्य मानते हैं, जो इंसानियत को बढ़ावा देता है। उनका यह भी कहना है कि यदि प्रत्येक व्यक्ति थोड़ा सा प्रयास करे तो लाखों ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं।

इसके अलावा, रवि अग्रवाल अक्सर यह भी बताते हैं कि रक्तदान के दौरान किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह एक सुरक्षित और सरल प्रक्रिया है, जो केवल कुछ मिनटों में किसी की जिंदगी बदल सकती है।

शिविर आयोजन के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है।

खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है।

ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि करीब 46 लोगों ने इस रक्तदान सिविल में अपना रक्त दान किया है।

रक्त दानियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें बल्ड बैंक के लोगों प्रिंटेड कप भेंट किया गया।

46 लोगों ने किया रक्तदान-
मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत के मीनाक्षी वर्मा, संजय शर्मा, एजाजुद्दीन, मोबिन अहमद, मुबारक, मोहम्मद अदनान, वकील खान, अशरफ अंसारी, विक्रम सिंह, नवीन मित्तल, शशि प्रताप, सद्दाम, राजेन्द्र रुंगटा, श्रवण कुमार पटवा, रवि अग्रवाल, विक्की गुप्ता, रामपाल, सूरज कसौधन, मनीष श्रीवास्तव, अजीत कुमार, विकास उमर, निशांत कुमार अग्रवाल, राजेश कुमार जायसवाल, रोहन, शुभम जगनानी, अंकित गुप्ता, गौरव शर्मा, सुनील पटवा, बबलू गौड़, अनूप पूरी, साहबे आलम, फैसल खान, ज़िसान अंसारी, सदरुद्दीन, अवधेश कुमार गौड़, राजेश त्रिपाठी, अभिषेक जायसवाल, रामबिहारी, सलाम कुरैशी, सुरेश, संतोष बंका, आतिफ खान, सर्वेश कुमार खेतान, पप्पू यादव, अजीत, राजकुमार ने अपना रक्तदान किया है।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष रवि अग्रवाल, जिला ब्लड बैंक के एस०एल०टी० ए०के० मिश्रा, मेडिकल ऑफिसर डॉ राघवेन्द्र वर्मा सहित स्वास्थ विभाग के अनीता, शम्भु नाथ त्रिपाठी (एल०टी०), प्रेम पाठक, मनीष कुमार चौबे, रणजीत यादव, शिव प्रताप विश्वकर्मा, अंजू सिंह, इमरान (एल०टी०), अभिषेक सिंह, मोहम्मद असलम, लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, बीडी कसौधन, कमलेश गुप्ता समेत नगर पंचायत के विभिन्न कर्मी मौजूद रहे।