📅 Published on: December 28, 2024
महेंद्र कुमार गौतम
सपाइयों ने बांसी कार्यालय में शुक्रवार को पीडीए जनचौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला उपाध्यक्ष मो.इदरीश पटवारी ने कहा कि पिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक वर्ग एकजुट होकर केंद्र व प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें।
उन्होंने कहा कि इस सरकार में गरीब और गरीब व अमीर और अमीर होता जा रहा है। भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए देश और समाज को तोड़ने का काम कर रही है। इनके इस मंसूबे को सपा के कार्यकर्ता पूरा नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों व रीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। राम मिलन भारती ने कहा कि दलित, मजदूर व वंचित समाज को बाबा साहेब ने उनका हक दिलाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान को बदलकर मनुस्मृति लाना चाहती है। इसका सबसे बड़ा सबूत लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का बयान है। कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर बुद्धिराम प्रजापति, केसी त्रिपाठी, अरुण गुप्त, शाकिर अली, राधेश्याम जायसवाल, पवन यादव, कपिलदेव, रिजवान अहमद सब्बू आदि मौजूद रहे।